सिरदार खपरी विद्यालय में किया गया वृक्षारोपण
सिरदार खपरी विद्यालय में किया गया वृक्षारोपण
कोरोना संक्रमण के दौरान ऑक्सीजन की महत्वता सभी को समझ में आई है। प्रकृति के साथ किए गए खिलवाड़ के दुष्परिणाम हमारे सामने आ रहे है। अब जरूरत है हम धरती को फिर से हरियाली आच्छादित करें । प्रत्येक व्यक्ति एक पौधा लगाकर उसे बढ़ाने का संकल्प ले ताकि हमारी आनेवाली पीढ़ी को इसका लाभ मिल सकें । यह बात खपरी तेली के प्राथमिक शाला के प्रधान अध्यापक ने कही है प्रधानाध्यापक द्वारा प्राथमिक शाला और माध्यमिक शाला स्कूल प्रांगण में निशुल्क वृक्षारोपण का कार्यक्रम रखा गया था जिसमें 25 से 30 फलदार एवं छायादार पौधों का रोपण किया गया वृक्षारोपण कार्यक्रम के दौरान प्रधान पाठक जागेश्वर सिन्हा, इंदिरा चंद्रवंशी शिक्षिका ,चंद्रप्रभा जोशी, गणेश राम रजक ,खपरी तेली सरपंच खेमलाल निषाद, उपसरपंच रूपलाल निषाद, पंच छगनलाल साहू एवं बहुत से छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।
Comments
Post a Comment